{“_id”:”6881cbf3ed9bd79a5d0ddb0b”,”slug”:”kanwariyas-created-ruckus-on-the-road-and-broke-the-barricades-in-gola-gokarnath-2025-07-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: गोला गोकर्णनाथ में कांवड़ियों का हंगामा, शिव मंदिर मार्ग पर लगी बैरिकेडिंग गिराई; देखें वीडियो”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:50 AM IST
गोला गोकर्णनाथ में पौराणिक शिव मंदिर के मुख्य मार्ग के अशोक चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग लगा होने पर कांवड़ियों के दल ने बुधवार को हंगामा किया। कांवड़ियों ने बैरिकेडिंग को रास्ते की बाधा बताया और उसे गिरा दिया।
कांवड़ियों ने गिराई बैरिकेडिंग – फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में पौराणिक शिव मंदिर के मुख्य मार्ग के अशोक चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग एवं बैरियर लगा होने पर कांवड़ियों ने बुधवार को हंगामा किया। कांवड़ियों ने बैरिकेडिंग को गिरा दिया। महिला पुलिसकर्मी व यातायात कर्मी कांवड़ियों को रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह हंगामा करते रहे। बैरिकेडिंग गिरने के दौरान पुलिसकर्मी चोटिल होने से बाल-बाल बचे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने समझाकर कांवड़ियों को शांत कराया। बाद में बैरियर एवं बैरिकेडिंग हटवा दिया गया।
Trending Videos
बुधवार सुबह कांवड़ियों का एक विशाल जत्था पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहा था। डीजे के साथ अशोक चौराहा स्थित मंदिर के मुख्य मार्ग की बैरिकेडिंग पर ये दल पहुंचा, वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। भीड़ वाले मंदिर मार्ग पर डीजे ले जाने से मना कर दिया। इस पर कांवड़िये भड़क गए। हंगामा करने लगे।