Karhal By-Election: भाजपा के दांव से सपा में खलबली मच गई है। भाजपा ने मुलायम सिंह यादव के दामाद अनुजेश यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब करहल सीट पर फूफा और भतीजे आमने सामने होंगे। 


Karhal By-Election: BJP declared Mulayam Singh Yadav son-in-law Anuj as its candidate from Karhal seat

करहल से भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


    Trending Videos

  • भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव, मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव के पति हैं।
  • अनुजेश करहल सीट पर अपने भतीजे तेज प्रताप यादव के सामने चुनावी मैदान में ठोकेंगे ताल।  

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मुलायम सिंह यादव के दामाद और सांसद धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई अनुजेश यादव को भाजपा ने टिकट दिया है। टिकट घोषित होने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 

करहल उप चुनाव के बृहस्पतिवार को सुबह भाजपा ने टिकट की घोषणा कर दी। यहां भाजपा का मुकाबला सीधे सैफई परिवार से है। ऐसे में सैफई परिवार के रिश्तेदार को ही भाजपा ने मैदान में उतार दिया है। भाजपा ने इस बार मुलायम सिंह यादव के दामाद (भतीजी संध्या यादव के पति) अनुजेश प्रताप यादव को मैदान में उतारा है। 

यह भी पढ़ेंः- करहल उपचुनाव: SP प्रत्याशी ने किया नामांकन, अखिलेश का BJP पर तंज, ‘करहल ने ये पुकारा है…समाजवाद ही सहारा है’

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *