संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 14 Sep 2025 11:24 PM IST

Karhal couple died in a road accident in Morena

मुरैना में दुर्घटना ग्रस्त बैंक मैनेजर की कार।
– फोटो : मुरैना में दुर्घटना ग्रस्त बैंक मैनेजर की कार।



करहल। मध्य प्रदेश ग्वालियर में पढ़ रहे पुत्र से मिलने के बाद कार से घर वापस लौट रहे करहल के गांव अहलादपुर निवासी आर्यावर्त बैंक के मैनेजर और पत्नी की रविवार को हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन श व लेने के लिए मुरैना रवाना हो गए।

loader

Trending Videos

कस्बा करहल के गांव अहलादपुर निवासी 45 वर्षीय नरेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में शिकोहाबाद में मकान बना कर रह रहे थे।वह कस्बा औंछा स्थित आर्यावर्त बैंक में मैनेजर थे। उनका पुत्र मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पढाई कर रहा है। रविवार को वह बेटे से मिलने के बाद 40 वर्षीय पत्नी सपना के साथ कार से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते मे धौलपुर मुरैना मार्ग पर कार किसी वाहन की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दंपती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई अवनीश उर्फ़ नीटू ने बताया कि पुलिस से उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। वह लोग मुरैना के लिए रवाना हो गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *