Karnataka School: कर्नाटक विधानसभा में हाल ही में एक अहम मुद्दे पर चर्चा हुई। इसमें यह सवाल उठाया गया कि क्या छात्रों को स्कूल की सफाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि उनमें साफ-सफाई की अच्छी आदतें विकसित हों।
स्कूल शिक्षा और साक्षरता मंत्री मधु बंगारप्पा ने कहा कि यदि सदन इस संबंध में विधेयक पारित करने को तैयार है तो वे इसका स्वागत करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि “बाल अधिकारों” जैसे कारकों पर भी विचार किया जाना चाहिए।
