girl student died while friend and her brother were injured collision with pickup in Kasganj

kasganj news: संगम कुमारी की फाइल फोटो, एकत्र परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार को पिकअप की टक्कर बाइक सवार छात्रा की मौत हो गई। जबकि सहेली और उसका भाई घायल हो गया। छात्रा परीक्षा देने जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। पिकअप गाड़ी को कब्जे में लिया है। हालांकि चालक मौका पाकर भाग गया। हादसा अमांपुर-कासगंज रोड पर हुआ। 

घटना अमांपुर थाना क्षेत्र के नगला हीरा गांव की है। गांव निवासी छोटेलाल की बेटी संगम कुमारी (21) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पिता ने बताया कि संगम मंगलवार सुबह अपनी सहेली ज्योति और उसके भाई ब्रिजेश के साथ मोटरसाइकिल से अमांपुर कुसमा देवी महाविद्यालय परीक्षा देने जा रही थी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: ज्वेलर्स के तीन साल के बेटे को गन पॉइंट पर लेकर दिनदहाड़े लाखों की लूट, भीड़ पर झोंकी फायरिंग; फैली दहशत

ब्रिजेश बाइक चला रहा था। महेशपुर के पास अमांपुर की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गए। संगम के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ब्रिजेश और ज्योति को मामूली चोटें आईं। हादसा देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

यह भी पढ़ेंः- बांके बिहारी मंदिर: हादसे का मर्म जान गौरव के ‘विवेक’ ने रखी थी कॉरिडोर की नींव, सीएम योगी ने दी थी जिम्मेदारी

पिता छोटे लाल ने बताया कि संगम उनकी दूसरे नंबर की बेटी थी। उससे एक बड़ी बहन और छोटे दो भाई अश्वनी और शिवम हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी यतींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत हो गई है। टक्कर मारने वाली पिकअप गाड़ी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। चालक की तलाश की जा रही है। छात्रा के परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *