PWD employee committed suicide by hanging himself with rope in toilet In Kasganj

कासगंज के ढोलना में पीडब्लूडी कर्मी की मौत के बाद मौके पर एकत्र भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के कासगंज में ढोलना कस्बे में पीडब्ल्यूडी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अपने घर के शौचालय में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की चीखपुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मी का शव फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। आत्महत्या के कारण के पीछे निजी बैंक का कर्ज बताया गया।

आत्महत्या पीडब्ल्यूडी के चतुर्थ श्रेणी कर्मी कैलाश (55) निवासी ढोलना की ओर से अपने घर पर की गई। बताया गया कि कैलाश अपनी पत्नी निशा के साथ रहते थे। उनका बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। कैलाश के चाचा नवाब सिंह ने बताया कि 8 माह पूर्व कैलाश ने एक निजी बैंक से 5 लाख 60 हजार रुपये का ऋण लिया था। इस ऋण की किश्त जमा करने के लिए बैंक से बार-बार फोन आ रहा था। 

यह भी पढ़ेंः- UP: लाडले बेटे को आया हार्ट अटैक…खबर सुन मां की भी थम गईं सांसें; एक साथ जलीं चिताएं तो बिलख पड़ा पूरा गांव

बैंक के कर्मी भी कैलाश के घर पर भी गए थे। इसी तनाव में सोमवार को तड़के करीब 4 बजे शौचालय में जाकर कुंदे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कैलाश का बेटा रवि भी सायं के समय दिल्ली से आ गया। इस घटना से परिवार के लोगों में चीत्कार मच गया।

यह भी पढ़ेंः- UP: पत्नी के प्रेमी को सामने देखा तो खौल उठा खून, चाकू से किए इतने वार…देखकर कांप गए लोग; फिर पहुंचा थाने

इंस्पेक्टर अमरेश सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी कर्मी ने अपने घर के शौचालय में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जांच पड़ताल में अभी तक बैंक के कर्ज की किस्त न चुका पाने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर उसे तनाव में था और वह ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। मृतक शराब पीने का भी आदी था। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें