{“_id”:”6b088127dec7b1a9a40eaa84″,”slug”:”body-of-a-married-woman-found-hanging-under-suspicious-circumstances-kasganj-news-c-175-1-kas1003-157764-2026-11-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kasganj News: विवाहिता का संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला शव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 54 – मृतक शिवानी का फाइल फोटो।
ढोलना। गांव बेहटा में बुधवार शाम एक विवाहिता का शव घर के अंदर संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। सोरोंजी में गांव हसनपुर निवासी देवेंद्र ने अपनी बेटी शिवानी की शादी 21 जुलाई 2026 को गांव बेहटा निवासी संतोष के साथ की थी। शिवानी के मामा शिशुपाल निवासी गिरधरपुर थाना ढोलना ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनकी भांजी को परेशान करते थे। आए दिन उसके काम में कमी निकाल शिकायत करते रहते थे।
उन्होंने बताया कि बुधवार शाम करीब 5 बजे भांजी का शव उसकी ससुराल में छत में लगी सरिया पर अंगोछे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पति समेत अन्य ससुराल वाले मौके से भाग निकले।
सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मायके वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने और हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि विवाहिता के पिता देवेंद्र की तहरीर पर पति संतोष समेत पांच ससुराल वालों पर दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
