loader

KASGANJ NEWS HINDU NAME MUSLIM SAHAWAR



सहावर। थाना क्षेत्र की एक कॉलाेनी में एक महिला ने युवक पर नाम बदलकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के पति ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि मुस्लिम युवक ने उसकी पत्नी के अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए हैं। इसके आधार पर वह उसकी पत्नी सहित परिवार को ब्लैकमेल कर रहा है। थाना सहावर क्षेत्र निवासी महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ समय पूर्व पास ही स्थित एक ब्यूटी पार्लर में गई थी। आरोप है कि पार्लर संचालिका ने उसकी पत्नी से सोनू वर्मा नामक युवक को मिलवाया। इस युवक ने उसकी पत्नी को बहला फुसला कर प्रेमजाल में फंसा लिया। उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाते हुए उसके फोटो व वीडियो भी बना लिए। बाद में पता चला कि सोनू वर्मा मुस्लिम है। पता चलने के बाद युवक उसकी पत्नी पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने लगा। आरोप है कि महिला के मना करने पर पांच नवंबर की रात को आरोपी साेनू वर्मा उर्फ समीर निवासी गंज रोड सहावर अपने पांच-छह अज्ञात साथियों के साथ उसके घर में घुस आया और उसकी पत्नी को खींच कर ले जाने लगा। जब पति ने विरोध किया तो उसे गालियां देते हुए उसके सिर में तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसियों को आता देख आरोपी ने फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी और वहां से चले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि महिला के पति ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *