kasganj news police flag day

फोटो36कासगंज पुलिस लाइन में पुलिस कर्मी की वर्दी पर पुलिस ध्वज स्टीगर लगाती एसपी अंकिता शर्मा



कासगंज। पुलिस झण्डा दिवस के मौके पर पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्ड पर एसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस ध्वज फहराया एवं जवानों की वर्दी पर पुलिस ध्वज स्टीगर लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस झंडा दिवस यूपी पुलिस के गौरव का दिवस है।कार्यक्रम में एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि झंडा दिवस के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि 23 नवम्बर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस की उत्कृष्ट कार्य कुशलता, अदम्य साहस एवं समर्पित सेवा के लिए पुलिस कलर एवं पुलिस ध्वज प्रदान किया। यह गौरव प्राप्त करने वाला यूपी देश का प्रथम राज्य पुलिसबल बना। हम ऐसे ध्वज को नमन कर रहे हैं जो शौर्य से जन्मा, निष्ठा से पला व बलिदान से सींचा गया है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, प्रतिसार निरीक्षर रविंद्र मलिक सहित सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें