{“_id”:”672bd7b7796a492e160212f4″,”slug”:”kasganj-news-ration-relief-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-123356-2024-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: अब एक यूनिट पर मिलेगा ढाई किलो गेहूं व ढाई किलाे चावल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कासगंज। अब पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रतिमाह एक यूनिट पर ढाई किलो गेहूं व ढाई किलो चावल मिलेगा। इसी तरह अंत्योदय कार्डधारकों को प्रतिकार्ड 17 किलो गेहूं व 18 किलो चावल प्रतिमाह दिया जाएगा। नवंबर के राशन का वितरण बृहस्पतिवार से शुरू होगा।जिले में पात्र गृहस्थी योजना के 2 लाख 20 हजार 755 परिवारों के 10 लाख 05 हजार 166 लोगों को राशन योजना का लाभ दिया जाता है। इन लोगों को शासन की ओर से एक यूनिट पर दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल दिया जा रहा था। अंत्योदय योजना के 27 हजार 593 परिवारों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल वितरित किए जा रहे थे। शासन ने अब राशन में गेहूं की मात्रा को बढ़ा दिया है, जबकि चावल की मात्रा घटाई गई है। इसमें पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रतिमाह एक यूनिट पर ढाई किलो गेहूं व ढाई किलो चावल मिलेगा। इसी तरह अंत्योदय कार्डधारकों को प्रतिकार्ड 17 किलो गेहूं व 18 किलो चावल प्रतिमाह दिया जाएगा। शासन से नवंबर माह के राशन की तिथि निर्धारित कर दी गई है। कार्ड धारक 25 नवंबर तक डीलर से अपना राशन ले सकेंगे।
वर्जन
शासन से राशन के नए गेहूं व चावल वितरण के नए मानक निर्धारित किए गए हैं। कार्ड धारक नए मानक के अनुसार अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। -अरुण कुमार, डीएसओ
