Kashi Vandan program inauguration at Namo Ghat artists gave captivating presentation

काशी वंदन का शुभारंभ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गंगा किनारे नमो घाट पर सोमवार को काशी वंदन कार्यक्रम के तहत सुरमयी शाम सजी। काशी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। गायक डॉ. विजय कपूर ने प्रसिद्ध राम भजन चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया.., अवध में राम आएंगे की शानदार प्रस्तुति दी। पं. सुखदेव मिश्र, पं. अंशुमन महाराज, विभाष महाराज, पं. हरिशंकर व सिद्धांत मिश्र ने वायलिन, संतूर, तबले और बांसुरी की जुगलबंदी ने मन मोहा लिया।

शुरुआत कौसर के शहनाई वादन से हुई। पं. रविशंकर मिश्र के समूह की दो नृत्यांगनाओं ने हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी। उद्घाटन उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने किया। कहा कि काशी वंदन कार्यक्रम की शुरुआत के लिए आज अच्छा दिन है। काशी की समृद्ध विरासत को संरक्षित रखते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में काशी विरासत संरक्षण समिति का गठन किया है। 

नमो घाट पर प्रतिदिन चैती, ठुमरी, भोजपुरी संगीत गूंजेंगी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए काशी वंदन की वेबसाइट काशीवंदन.कॉम पर आवेदन करना होगा। समिति द्वारा स्वीकृति के बाद प्रस्तुति का मौका दिया जाएगा। संचालन डॉ. आशुतोष पांडेय नेकिया। 

इस मौके पर महापौर अशोक तिवारी, पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन, जिलाधिकारी एस.राजलिंगम, सीडीओ हिमांशु नागपाल, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एडीएम प्रोटोकाल प्रकाश चंद, एडीएम प्रशासन बिपिन कुमार, एडीएम एफआर वंदिता श्रीवास्तव, बीएसए डॉ. अरविंद पाठक, उप निदेशक पर्यटन आरके रावत, जिला सांस्कृतिक अधिकारी सुभाष यादव मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें