Kashi Vidyapeeth semester examination copies evaluation will start after January 26

काशी विद्यापीठ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षा की कॉपियां जिलेवार बनाए गए संकलन केंद्रों पर जमा होने लगी है। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी से भी निगरानी कराई जा रही है। गणतंत्र दिवस के बाद कॉपियां विश्वविद्यालय में आनी शुरू हो जाएंगी। कैमरे की नजर में मूल्यांकन कराया जाएगा।

विश्वविद्यालय और संबद्ध वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही में बनाए गए करीब 217 केंद्रों पर बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। 18 जनवरी से शुरू परीक्षा में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर 12 फरवरी तक जबकि तृतीय सेमेस्टर 16 फरवरी और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा चार मार्च तक चलेगी। 

केंद्रों पर परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों को 41 संकलन केंद्र पर जमा कराया जा रहा है। इधर, परीक्षा विभाग ने मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें जिलेवार आने वाली कॉपियों के विश्वविद्यालय में भंडारण, परीक्षकों की सूची तैयार करने सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

क्या कहते हैं अधिकारी

जिलों में बने संकलन केंद्रों से सप्ताह भर की परीक्षा की कॉपियां विश्वविद्यालय में मंगवाई जाएंगी। सेमेस्टर परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर परिसर में कैमरे की जांच सहित अन्य तैयारियां चल रही हैं। – डॉ. सुनीता पांडेय, कुलसचिव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *