{“_id”:”67651cdabe888128f6010a2e”,”slug”:”kashi-vidyapith-convocation-46-gold-medals-distributed-among-students-in-44-courses-2024-12-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”काशी विद्यापीठ: दीक्षांत में पहले दिन मेडल- उपाधि पाकर खिल उठे छात्रों के चेहरे, 46 मेधावियों में 18 छात्राएं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मेडल और उपाधि पाने वाले छात्र- छात्राएं – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ शुक्रवार को दीक्षांत समारोह के दौरान मेडल और उपाधि पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। 20-21 दिसंबर को आयोजित दीक्षांत समारोह में कुल 44 कोर्स में 46 मेधावियों में स्वर्ण पदक दिया जाना है। इसमें यूजी में आठ और पीजी में 38 मेधावी शामिल हैं। स्वर्ण पदक पाने वालों में 28 छात्र और 18 छात्राएं हैं। ऐसा पहली बार है जब एक ही सत्र में दो बार दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले 25 सितंबर को मुख्य दीक्षांत समारोह हो चुका है।
Trending Videos
विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय मुख्य परिसर के अलावा संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक भी शामिल हुए। सुबह 11 बजे से समारोह की शुरुआत हुई। पहले दिन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय सहित कई विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके प्रो. दुर्ग सिंह चौहान रहे। 21 दिसंबर को नैक के पूर्व निदेशक प्रो. एएन राय मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी करेंगे।
टॉप 10 विद्यार्थियों को मिली उपाधि
समारोह में स्नातक के आठ पाठ्यक्रमों में आठ स्वर्ण पदक (7 छात्रा एवं 1 छात्र) प्रदान किए गए। जबकि स्नातकोत्तर के 36 पाठ्यक्रमों में 38 स्वर्ण पदक (27 छात्र और 11 छात्र) दिए गए। इसमें एमए (आईआरपीएम) और एमएससी (जीव विज्ञान) में दो विद्यार्थी के समान सीजीपीए होने से दो-दो स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। टॉप टेन में शामिल विद्यार्थियों को शुक्रवार को दोपहर बाद पंत प्रशासनिक भवन के काउंटर से उपाधि मिली।
इन्हें मिला स्वर्ण पदक
स्नातक : आयुशी श्रीवास्तव (एलएलबी), आकांक्षा शुक्ला (बीए), शिवांगी गुप्ता (बीएससी), अंजली यादव (बीएससी कृषि), एकता सिंह (बीएससी टेक्सटाइल एंड हैंडलूम साइंस), सरिता शर्मा (बीएफए), सुलेखा कुमारी (बीपीएड) और अभ्युदय सिंह (बीलिब आईएससी)
स्नातकोत्तर : अंजू वर्मा (एमए हिंदी), शीतल राय (एमए अंग्रेजी), आंचल (एमए संस्कृत), शहाना बीबी (एमए उर्दू), दिशा सिंह (एमए दर्शनशास्त्र), संध्या पटेल (एमए इतिहास – आईएचसी), आयशा (मध्यकालीन और आधुनिक), आकांक्षा दोहरे (एमएफए), महिमा (एमलिब आईएससी), चांदनी शर्मा (एमए मास कम्युनिकेशन) समेत 38 मेधावी।