संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 14 Nov 2025 12:33 AM IST

Kasturba's student honored by American organization

फोटो21वर्षा,छात्रा ।स्रोत:स्वयं



कासगंज। कस्तूबरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) नगर क्षेत्र की छात्रा वर्षा को अमेरिका की फाउंडेशन सत्यमेव जयते ने बाल दिवस के अवसर सम्मानित किया है। उनको 2100 का रुपये का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रा वर्षा विद्यालय में कक्षा 7 में अध्ययनरत है। संस्था ने बाल दिवस के मौके पर ऑनलाइन ऑडीशन का आयोजन किया। इसमें छात्रा ने शिक्षिका प्रवीणा दीक्षित के मार्गदर्शन में संस्कृत में भारत वंदना गाई, जिसे पुरस्कार के लिए संस्था ने चयनित कर लिया। फाउंडर ओम वर्मा ने उनको ऑनलाइन सम्मानित किया। शिक्षिका ने बताया कि छात्रा को मिलने वाली पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र शीघ्र ही विद्यालय को प्राप्त हो जाएंगे, जो छात्रा को दे दिए जाएंगे। इस सफलता पर बालिका शिक्षा समन्वयक अमित सक्सेना, वार्डन नीलिमा शर्मा आदि ने हर्ष जताया है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *