Kaushal Kishore said, the order to open liquor shops by 11 o'clock should be withdrawn

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने नशे के खिलाफ अभियान में लोगों से सहयोग मांगा है। रविवार को उन्होंने कहा कि नशे की साजिश युवाओं को घेरे हुए है। नौजवानों को नशे में ढकेला जा रहा है। नशा विवेक, रिश्ते व भावनाओं को खत्म कर देता है। नशा मुक्त समाज के लिए एकजुट हों।

उन्होंने कहा कि होली और दीवाली में एक दिन पहले दुकानें बंद होती हैं। अभी आबकारी विभाग का आदेश आया है कि 24 और 31 दिसम्बर को रात 11 बजे तक शराब की दुकानें खुलेंगी। पहले 10 बजे तक दुकानें खुलती थीं। आबकारी विभाग को 11 बजे तक शराब की दुकान खोलने का आदेश नहीं देना चाहिए था। यह आदेश वापस होना चाहिए। हमें लोगों की जिंदगी को बचाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 अगस्त को कहा था कि यूपी को नशा मुक्त प्रदेश बनाएंगे। देश को विकसित बनाने के लिए नशा पर प्रतिबंध लगाना होगा। उन्होंने बताया कि दुबग्गा चौराहे पर 31 और दिसंबर को मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विजयी महिला प्रतिभागियों को तीन, दो और एक लाख रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *