Kaushal murder: The killers were after Kaushal, shot him as soon as he reached in dark

मुरादाबाद में कौशल की हत्या के बाद नाराज परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कौशल हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग हाथ लग गए हैं। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से लेकर घटनास्थल और एकता कॉलोनी तक 200 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस को कुछ फुटेज में दो संदिग्ध युवक कौशल के पीछे पीछे चलते दिख रहे हैं। जिस जगह कौशल गोली मारी गई थी। वहां न कोई कैमरा है और न और रोशनी थी।

अंधेरे में पहुंचते ही हत्यारों ने कौशल को सिर में पीछे से तमंचा सटाकर गोली मारी और भाग गए। अंधेरा होने के कारण हत्यारे किस दिशा में भागे थे। इसका कोई पुष्ट सबूत अब तक पुलिस को नहीं मिल पाया है। कौशल बुधवार रात रामलीला मैदान के पास गोद भराई की पार्टी में खाना बनाने गया था।

रात करीब सवा 11 बजे वह काम खत्म करने के बाद पैदल ही घर आ रहा था। वह पुतली रोड से होते हुए सूत मिल के पीछे वाले रास्ते पर मंदिर से आगे निकला ही था। अंधेरे मोड़ पर पीछा कर रहे हत्यारों ने उसके सिर में पीछे से गोली मार दी थी। इसके बाद हत्यारे भाग निकले।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *