
मंझनपुर असकरनपुर मंगरोहनी मतदान केंद्र में लाइन में खड़ी महिला मतदाता।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के लिए सोमवार को वोट डाले गए। सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में संसदीय क्षेत्र के लगभग 54 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी के साथ चुनावी समर में कूदे सभी दस प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इस बीच कई जगहों से ईवीएम की खराबी शुरूआती घंटे में मतदान प्रभावित हुआ। वहीं वोटर लिस्ट से नाम गायब होने व गड़बड़ी की शिकायतें आम रहीं।
लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत सोमवार को कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में मतदान हुआ। प्रशासनिक अमला शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुबह से ही सक्रिय रहा। जिले की मंझनपुर,सिराथू व चायल के 1277 और प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा व बाबागंज विधानसभा के 719 समेत संसदीय क्षेत्र के सभी 1996 बूथों पर मतदाताओं ने अपने-अपने पसंद के जनप्रतिनिधियों के लिए वोट डाले। भीषण गर्मी को देखते हुए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सुबह ही ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाने में लगे रहे।
