Keshav Maurya's big allegation: Akhilesh Yadav insulted my late father, I paid tribute to his father

Keshav Maurya, Akhilesh Yadav
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 सोमवार को मैनपुरी के छोटा क्रिश्चियन मैदान में भाजपा प्रत्याशी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की नामांकन सभा को संबोधित करने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। पूरे भाषण में उनके निशाने पर सपा रही। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने सदन में मेरे स्वर्गीय पिता का अपमान किया था, लेकिन मैंने उनके पिता को सैफई जाकर श्रृद्धांजलि दी। उन्होंने जनता से सपा की साइकिल पंचर करने और कमल खिलाने की अपील की।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं मैनपुरी को साइकिल वालों की गुंडागर्दी से मुक्ति दिलाने आया हूं। इस बार मैनपुरी आखिरी कील ठोंकने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि ये चुनाव मैनपुरी को सौ साल आगे ले जाने का चुनाव है। ऐसे में इस बार भाजपा को जिताना जरूरी है। अखिलेश पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जब से उन्हें पता चला है कि मैनपुरी में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव आ रहे हैं, उनकी नींद उड़ गई है।

2012 से 2017 के बीच सपा के कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने खूब गुंडई कराई। मैनपुरी से ज्यादा इस दर्द को कौन जानता है। उन्होंने कहा कि तब नारा दिया जाता था जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उस गाड़ी में बैठा गुंडा और सपा का नारा खाली प्लाट हमारा। लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद नजारा बदल गया। आज गुंडागर्दी खत्म हो गई है और माफिया जेल के अंदर हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने एक बयान दिया था कि सपा गुंडों को पैदा करने की फैक्टरी है तो सपा वाले नाराज हो गए। अगर एक शरीफ आदमी भी लाल टोपी लगा लेता है तो वह गलत रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हो जाता है।

उन्होंने दावा किया कि मैनपुरी में भाजपा का 70 प्रतिशत वोट है। इसलिए इस चुनाव में साइकिल को पंचर कर सैफई भेजने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कुंडली में प्रधानमंत्री और अखिलेश यादव की कुंडली में मुख्यमंत्री बनने का अब योग नहीं है। इस दौरान उन्होंने जेल गए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत न मिलने को लेकर भी घेरा। कहा प्रधानमंत्री पर विरोधी आरोप लगाते हैं कि उन्होंने मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा, लेकिन अब न्यायालय ने भी जमानत न देकर ये साफ कर दिया है भ्रष्टाचारी जेल में ही रहेंगे। इस दौरान प्रत्याशी जयवीर सिंह, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, विधायक इटावा सरिता भदौरिया, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी मौजूद रहे।

अखिलेश को विरासत में सियासत मिल सकती है बुद्धि नहीं

अखिलेश यादव के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को गुंडा बताए जाने के बयान पर डिप्टी सीएम ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अगर संघर्ष कर गद्दी हासिल की होती तो उन्हें गुंडा और एक नेता में अंतर पता होता। उन्होंने कहा कि अखिलेश को विरासत में सियासत मिल सकती है बुद्धि नहीं।

पिछड़ी जाति का उप मुख्यमंत्री ने खेला कार्ड

डिप्टी सीएम ने अपने भाषण के दौरान पिछड़ा कार्ड खेला। उन्होंने कहा कि भाजपा ही अपने कार्यकर्ता का सम्मान कर सकती है। मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया तो वहीं पिछड़ी जाति से आने वाले एक चाय वाले को प्रधानमंत्री बनाया। हरियाणा में नायब सिंह सैनी को भी भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया। ऐसा केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *