Keshav Prasad reacted on the Kannauj incident, said Akhilesh's relationship with Nawab is well known

केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


महानगर में सोमवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा कि प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा का कमल खिलेगा।

Trending Videos

उन्होंने सीसामऊ सीट का विशेष रूप से जिक्र किया। कहा कि यहां पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। इस मौके पर कन्नौज में बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुप्पी को लेकर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि सभी जानते हैं कि इस घटना के मुख्य आरोपी नवाब सिंह और अखिलेश के रिश्ते कैसे हैं।

इस बीच बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद वहां के हालत को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई। कहा कि वहां पर हिंदुओं को हर तरह से नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय और भारत सरकार प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि हर देश की सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं, सिख, ईसाई आदि धर्म के लोगों को सुरक्षा दे। कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र को एकजुट करने का अभियान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *