Khatauli News) थाना इलाके के जानसठ रोड पर खुशहाली बाजार पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार पिता पुत्र को अज्ञात कार सवार ने मारी जोरदार टककर जिससे बाइक सवार पिता चरण सिंह पुत्र सदा राम व नरेन्द्र पुत्र चरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। मोके पर स्थानीय पुलिस ने एम्बुलेंस के द्वारा घायल पिता पुत्र को खतौली सीएचसी भर्ती कराया जहा से उनको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना के समय अक्सर सरकारी एम्बुलेंस की प्रक्रिया के बाद देर हो जाती हे ऐसे मे सामाजिक संस्थाओ की एम्बुलेंस तत्काल सक्रिय रहती है जिस कारण खतौली मे इन एम्बुलेंस की भी विशेष भूमिका होती हे। इन्ही मे से एक विश्वकर्मा एम्बुलेंस भी काफी वर्षो से नगर मे सेवा दे रही हे। एम्बुलेंस के संचालक संदीप पांचाल का कहना है कि सबसे पहले घायलो की जान बचाना उनकी प्रथम प्राथमिकता है।
बहुत से लावारिस शवों व बेसाहारा घायल लोगो को अस्पतालो में निशुल्क सेवा प्रदान कर चुके है। इनके अलावा खतौली मे लायंस क्लब,मेट्रो एम्बुलेंस,सोनू एम्बुलेंस सर्विस कावड सेवा मे अपना अहम भूमिका निभाते आ रहे है।
ऐसे एम्बुलेंस संचालको की हौसला अफजाई व विशेष कार्यक्रमों मे सम्मानित भी किया जाना चाहिए। पूर्व मे भी एसएसपी ने कावड यात्रा मे इन सभी एम्बुलेंस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
