Khatauli News) नगर के नौ जैन मंदिरों में पर्यूषण पर्व धूमधाम से मनाये जा रहे हैं।श्रद्धालु भक्तिभाव से धर्म आराधना करते हुए आत्म कल्याण का मार्ग अपना रहे हैं। भक्ति भाव से पूजा अर्चना करते हैं। पर्यूषण दसलक्षण पर्व त्याग के पर्व कहलाते हैं। आज सुश्रावकों ने उत्तम शौच धर्म पर्व की पूजा की। ।भगवान पुष्पदन्त को निर्वाण लाडू भक्ति भाव से समर्पित किये गए ।

इस अवसर पर धर्म विदुषी डा.ज्योति जैन ने एक धर्म संदेश में बताया शौच शुचि के भाव अर्थात पवित्रता को कहते हैं। आत्मा की शांति तो उसकी पवित्रता में है और वह पवित्रता रत्नत्रय धारण करने से आती है। सत्य सुख की चाह रखने वालों को इस पवित्र को हृदय में धारण करना चाहिए। इस धर्म के पालन से हम जीवन में संतोष धारण करते हैं। विचारों की पवित्रता मनुष्य को सदाचारी वअनुशासन प्रिय व संयमी बनाती है। मन में सकारात्मक विचार रखो। भागीरथी मंदिर में श्री भक्तांमर गीतमाला व भव्य मंगल आरती का आयोजन हुआ।

जैन मंडी मंदिर में धार्मिक आयोजन हुए। सभी मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है।शांतिनाथ मंदिर में ब्रह्मचारी विमल भैया जी के अमृतमयी प्रवचनों का श्रद्धालु लाभ ले रहे हैं। इस पावन अवसर पर मनीष टीकरी सुनील टीकरी संजय किराना प्रोफेसर नेमचंद संजय दादरी अरुण नंगली सुशील मंडी बल्लू सराफ प्रवीन किराना मुकेश एडवोकेट संजीव राडधना नरेंद्र गुल्लू हितेश सराफ पवन प्रवक्ता महेश ज्वालागढ़ मनोज मिल विपिन अरिहंत धनेन्द्र सर्राफ सुदेश सराफ राकेश अम्बर पंकज महलका संजय मुखिया नीरज बंटी शीलचंद मुखिया सतीश चक्की अजय हैंगर अमित महलका सुरेंद्र घड़ी सुनील तिगाई

एल.एम.जैन मनोज लिपिक सुधीर मुखिया राजकुमार प्रवक्ता सत्येंद्र भैंसी नवीन जानसठ रविंदर सराय गौरव लिपिक संजय भैंसी करुणा सुनीला मीनाक्षी अंजू नीलम वंदना प्रीति जूही मेघा पलक उषा सुरभि अंजलि प्रीति दादरी मनीषा दीपाली सर्वेश मुदित अर्चित यश आदिराज मोक्ष सम्यक पारस वासु संयम पर्व सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।।जक्की वाला मंदिर में छवि जैन द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई ।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें