संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:11 AM IST

बिहार में वीर बालक अजयराज और एशियन पदक विजेता खुशबू निषाद का सम्मान
{“_id”:”696ea51b5798cb9038000594″,”slug”:”khushboo-nishad-and-brave-boy-ajayraj-were-honored-in-bihar-agra-news-c-25-1-agr1008-969664-2026-01-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: बिहार में हुआ खुशबू निषाद और वीर बालक अजयराज का सम्मान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:11 AM IST

बिहार में वीर बालक अजयराज और एशियन पदक विजेता खुशबू निषाद का सम्मान
बाह। बासौनी के गांव झरनापुरा निवासी नाै वर्षीय अजयराज और एशियन गोल्ड मेडलिस्ट प्रयागराज की खुशबू निषाद को बिहार में सम्मानित किया गया। बिहार के औरंगाबाद और रोहतास जिलों में दोनों का विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सिंह साहनी की नेतृत्व में सम्मान रैली निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर दोनों का स्वागत किया गया। अजयराज ने 25 जुलाई को मगरमच्छ के जबड़े में जकड़े अपने पिता वीरभान सिंह की जान बचाई थी। 26 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजयराज को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया था। प्रयागराज की खुशबू निषाद ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था। सम्मान समारोह में कहा गया कि शिक्षा को अपना हथियार बनाएं। शिक्षा ही अंधेरे में रोशनी बनकर आगे बढ़ने का रास्ता दिखाएगी। युवा पीढ़ी के लिए खुशबू निषाद एवं अजयराज का व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रेरणा का स्रोत बनेगा। समाज के लोग बेटियों को खुशबू निषाद बनाने में एवं बेटों को अजयराज जैसा हौसला देने में जुट जाएं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंचों पर स्वागत सम्मान के बाद बिहार की धरती पर हुए अजयराज के सम्मान पर भावुक हुए पिता वीरभान सिंह ने बताया कि अब उन्हें देश के लोग अजयराज के पिता के नाम से जानेंगे। बेटे ने मगरमच्छ से जान बचा कर नया जीवन दिया था। अब उसकी उपलब्धि से नई पहचान मिली है।