मथुरा में ढाबे पर बैठकर चाय पी रहे व्यक्ति का कार सवार नकाबपोश अपहरण कर ले गए। अपहरण हुए व्यक्ति के नाम करोड़ों की जमीन है। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

 


loader

Kidnapping of a man take tea at dhaba owner of property worth crores incident was captured in CCTV

ढाबे पर चाय पी रहे शख्स का अपहरण
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत छटीकरा राधाकुंड रोड पर राल के समीप ढाबा पर बैठकर चाय पी रहे व्यक्ति का ऑल्टो सवार नकाबपोश अपहरण कर ले गए। परिजनों द्वारा अपहरणकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो ऑल्टो सवार लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। अपहरण कर ले जाते हुए की घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर अपहरणकर्ताओं की खोजबीन में जुट गई है। अपहरण किए गए व्यक्ति के चचेरे भाई ने थाना जैंत पर भूमाफियाओं के खिलाफ तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें –  UP: ‘ये फैमिली घर है’ पॉश एरिया और आलीशान कोठी…अंदर ऐसे हाल में मिले लड़के-लड़कियां, शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *