संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 03 Oct 2025 11:19 PM IST

Kishani's lawyers will be on a symbolic strike for two days.

फोटो 22 एसडीएम को ज्ञापन देते किशनी के वकील। संवाद



किशनी। तहसील के वकीलों ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयवीर यादव एडवोकेट के नेतृत्व में एसडीएम गोपाल शर्मा को ज्ञापन देकर दो दिन तक सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया। डीएम के आदेश के खिलाफ ज्ञापन दिया।ज्ञापन में बताया कि 23 सितंबर को डीएम कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसीलों में स्थित उप जिलाधिकारियों के न्यायालयों में धारा 116, 134 एवं 144 राजस्व संहिता के तहत दायर होने वाले नए व नियमित वादों में से 10 प्रतिशत वादों को नियमित सुनवाई, शीघ्र निस्तारण एवं जन सामान्य को त्वरित न्याय दिलाने के लिए न्यायालय राजस्व अधिकारी/ सहायक कलेक्टर (प्रथम श्रेणी) में स्थानांतरित कर दिया जाए। शेष 90 प्रतिशत वाद पत्रावलियों में से उपजिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के मध्य पूर्व से निर्धारित नियमानुसार 0 एवं 70 प्रतिशत के अनुपात में वितरण किया जाए।ज्ञापन में कहा है कि आदेश विधि व्यवस्था का विरोधी है। बार एसोसिएशन के सदस्य आदेश से असंतुष्ट हैं। आदेश को वापस चाहते हैं। आदेश के विरोध में तीन और चार अक्तूबर को सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। दो दिन तक सुने जाने वाले वादों में कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए। सभी वादों में एक ही तारीख दी जाए।

loader



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *