घर में श्राद्ध के लिए खाना बनाने की तैयारी थी। बुजुर्ग मां खाना बना रही थी। तभी सिलेंडर में आग लग गई। आग ने बुजुर्ग मां को बुरी तरह घेर लिया। चीख सुनकर उसके दोनों बेटे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी विकराल थी, कि वहां तक पहुंचना नामुमकिन था। बेबस बेटे चीखते रहे और बुजुर्ग मां की जिंदा जलकर मौत हो गई। 

 



Kitchen became a ball of fire Elderly mother kept burning alive inside helpless son kept screaming outside

जिंदा जलकर महिला की मौत
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


आगरा के थाना सदर मधुनगर के फूलबाग स्थित एक घर में मंगलवार सुबह पौने आठ बजे खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाते समय सिलेंडर में से गैस लीक होने के चलते आग लग गई। आग लगने से 60 वर्षीय महिला शिव देवी पत्नी योगेंद्र सिंह नौहवार चपेट में आ गई।  ज्यादा जलने की वजह से महिला की मौत हो गई। 

Trending Videos

परिजनों के मुताबिक आज घर मे श्राद्ध था। उसके लिए खाना बनाने की तैयारी थी। पैर में स्टील की रॉड पड़ी होने के चलते बुजुर्ग महिला कुर्सी पर बैठ कर खाना बनाती थीं। जैसे ही चूल्हा जलाने के लिये माचिस जलाई तभी लीक हो रहे सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग ने महिला को चपेट में ले लिया। महिला की चीख सुनकर जब तक परिजन रसोई में पहुंचे, आग ने महिला और रसोई को पूरी तरह से चपेट में ले लिया।

बुरी तरह आग की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से घर मे कोहराम मच गया। मृतका के दो विवाहित पुत्र हैं। पति का निजी काम है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाया। सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आग से रसोई पूरी तरह जल गई। घटना ओर भी बड़ी हो सकती थी, क्योंकि आग लगने के समय रसोई में एक सिलेंडर ओर भी रखा हुआ था। वह सही सलामत मिला। सिलेंडर भरा हुआ था या खाली ये परिजन नहीं बता पाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *