संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:55 PM IST
{“_id”:”66f6ea9396ce4524c6027258″,”slug”:”knife-attack-on-drug-dealer-lucknow-news-c-13-lko1027-891645-2024-09-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: दवा कारोबारी पर चाकू से हमला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:55 PM IST

लखनऊ। तेलीबाग निवासी आयुर्वेदिक दवा कारोबारी मोहित रंजन बुधवार रात दस बजे बाइक से वकील से मिलने जा रहे थे। बेटी की कॉल आने पर चिरैयाबाग पुल के पास वह बात करने लगे। तभी पीछे से बाइक और स्कूटी से आए चार लोगों ने उनकी गर्दन पर चाकू से कई वार कर दिए। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। लहूलुहान मोहित पीजीआई थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें ट्राॅमा पहुंचाया। इंस्पेक्टर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।