{“_id”:”672bd6c1aa39b6a3600e5fe4″,”slug”:”ksganj-news-minon-rape-10year-sentence-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-123382-2024-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को दस साल की सजा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कासगंज। अपर जिला सत्र न्यायाधीश रेप एंड पॉक्सो एक्ट के न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को दस साल के कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें से 20 हजार रुपये पीड़ित बालिका के पिता को दी जाएगी।
ढोलना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग से 11 मई 2018 को लोकेश ने दुष्कर्म किया। इस मामले में थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले की विवेचना करने के बाद उसे जेल भेज दिया। कोर्ट में उसका दोष सिद्ध हो गया। दोष सिद्ध हाे जाने पर कोर्ट ने उसे 10 साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी पर 40 हजार का जुर्माना लगया। जुर्माना अदा न करने पर सजा में एक साल के कारावास का प्रावधान किया गया है।
