अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा

Updated Fri, 25 Oct 2024 11:26 AM IST

भाजपा ने कुंदरकी सीट से तीसरी बार रामवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वह सपा के मोहम्मद रिजवान का मुकाबला करेंगे। दोनों के बीच तीसरी बार टक्कर होगी। इससे पहले वह दो बार विधानसभा चुनाओं में आमने-सामने रह चुके हैं।


Kundarki By Election: BJP Ramveer and SP Rizwan face to face for third time, contest becomes interesting

भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह और सपा के उम्मीदवार रिजवान
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


भाजपा ने तीसरी बार कुंदरकी विधानसभा सीट से रामवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले रामवीर दो बार कुंदरकी और एक बार देहात विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी को भरोसा है कि रामवीर ही सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान का मुकाबला कर सकते हैं।

रामवीर की मोहम्मद रिजवान से तीसरी बार टक्कर होने जा रही है। हालांकि, भाजपा प्रत्याशी को अपनी पहली जीत की तलाश है। मूंढापांडे के दाैलारी निवासी रामवीर सिंह ने 1993 में भाजपा से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। पार्टी में उन्होंने जिला महामंत्री की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया।

सीएम योगी के करीबियों में उनकी गिनती होती है। 2007 में रामवीर सिंह देहात विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में सपा प्रत्याशी उस्मानुल हक को 49,194 मत और भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह को 46,034 मत मिले थे। रामवीर सिंह लगभग तीन हजार मतों से चुनाव हार गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *