लखनऊ। ला-मार्टीनियर कॉलेज ने यूनिटी कॉलेज को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराते हुए जगदीश गांधी मेमोरियल अंतर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया। चाैक स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में सीएमएस कानपुर रोड ने सीएमएस गोमतीनगर कैंपस को 1-0 से मात दी।
सिटी मांटेसरी स्कूल, गोमतीनगर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में ला-मार्टीनियर और यूनिटी कॉलेज के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला, जिसमें लॉ-मार्टीनियर कॉलेज ने 1-0 से जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर सीएमएस गोमतीनगर प्रथम कैंपस के छात्र यश पांडेय को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर एवं ऑलराउंडर घोषित किया गया।
ला-मार्टीनियर कालेज के रशेल ग्लेन व्हाइट को सर्वश्रेष्ठ स्कोरर के खिताब से नवाजा गया। यूनिटी इंटर कालेज के अबू सूफियान को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देवेंद्र सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। मौके पर टूर्नामेंट की संयोजिका एवं सीएमएस गोमतीनगर प्रथम कैंपस की प्रधानाचार्या सोमा चन्द्रा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों का आभार जताया।

चाैक स्टेडियम में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी।