एटा के अलीगंज में बोरिंग साफ करते समय मजदूर उसके अंदर गिर गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी जान चली गई। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

 


Laborer trapped in boring, pulled out by then died Chaos among family members

एटा पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में बोरिंग साफ करते समय मजदूर अंदर गिरा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें स्थानीय लोगों की मदद से बोरिंग में गिरे मजदूर को बाहर निकलवाया।  उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos

थाना अलीगंज के झकराई निवासी 38 वर्षीय मजदूर भाईलाल पुत्र राजन बोरिंग खोलने व साफ के लिए अपने पड़ोसी ईश्वरी देवी पत्नी वीरेंद्र के यहां गया था। ये बोरिंग काफी समय पहले से बंद पड़ी थी। बोरिंग साफ कराने के लिए भाईलाल को बुलाया गया। बोरिंग को खोलते समय अचानक मजदूर भाईलाल उसमें गिर गया। स्थानीय लोगों ने निकलने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब बाहर नहीं निकाल पाए तो पुलिस को सूचित किया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस नें स्थानीय लोगों की मदद से मजदूर भाईलाल को बाहर निकलवाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मजदूर भाईलाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा। मृतक भाई लाल की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *