
लड्डू गोपाल की मूर्ति और सीसीटीवी फुटेज
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बरी में शिव मंदिर से रविवार की रात में लड्डूगोपाल की मूर्ति चोरी हो गई। सीसीटीवी में दो महिलाएं इस मूर्ति को ले जाती हुई दिखाई दीं। मंगलवार की सुबह पुजारी ने मंदिर खोला तो मूर्ति अपनी जगह पर रखी दिखाई दीं। सीसीटीवी से पता चला कि रात को इस मूर्ति को दो पुरुष वापस मंदिर में रख गए हैं।
