Lady daroga Accuses Inspector Of Eve Teasing In agra

agra police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के थाना एत्माउद्दौला में तैनात एक प्रशिक्षु महिला दरोगा ने इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला दरोगा का आरोप है कि इंस्पेक्टर अश्लील हरकत करते हैं। रात में कमरे पर बुलाते हैं।

अविवाहित प्रशिक्षु महिल दरोगा ने 14 मार्च को एत्माउ्द्दौला थाने पर आमद कराई थी। आरोप है कि फोन पर अश्लील मैसेज भेजते हैं। थाने में अकेला पाकर अश्लील हरकत करते हैं। होली के दिन तो हद ही पार हो गई। विरोध करने पर इंस्पेक्टर ने धमकाया। कहा कि तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट दे दूंगा। नई नौकरी है, छूट जाएगी।

महिला दरोगा का आरोप है कि इंस्पेक्टर आए दिन उसे अपने कमरे पर आने के लिए कहते हैं। कहते हैं मेरे कमरे में एसी है। वहीं सोया करो। जब उन्होंने बाहर कमरा लेना चाहा तो इंस्पेक्टर ने रपट लिख दी और कहने लगे तुम थाने में ही रहोगी।

महिला दरोगा के न मानने पर 9 जुलाई को छुट्टी पर रवानगी से इंस्पेक्टर ने मना कर दिया। इंस्पेक्टर ने कहा मेरे कमरे पर रहो और घर वालों से शादी की मना कर दो। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। 20 जुलाई को इंस्पेक्टर का रात 12 बजे बुलावे का फिर फोन आया। मना करने पर इंस्पेक्टर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।

एसीपी करेंगी मामले की जांच

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि प्रशिक्षु महिला दरोगा को दूसरे थाने में तैनात कर दिया है। इंस्पेक्टर पर लगे आरोपों की जांच एसीपी एत्मादपुर को सौंपी है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *