lady teacher became enemy of father's life  Accused of pelting stones and throwing inflammable substances

शिक्षिका सांकेतिक फोटो
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


आगरा के जगदीशपुरा के शकुंतला नगर में 67 वर्षीय पिता को अपनी ही शिक्षक बेटी से जान का खतरा है। उन्होंने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराते हुए बेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि बेटी प्रेम विवाह के बाद से रंजिश मानती है। आए दिन घर में पथराव करके चली जाती है। हाल में भी किया था। वह कभी भी बड़ी घटना कर सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शकुंतला नगर (जगदीशपुरा) निवासी देवी सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी सुरेखा की वर्ष 2015 में शिक्षिका के पद पर नाैकरी लगी थी। वर्तमान में मथुरा में तैनात है। उसने बिना बताए अपनी मर्जी से सचिन नामक युवक से प्रेम विवाह कर लिया। उन्हें वर्ष 2021 में बेटी के प्रेम विवाह की जानकारी हुई।

उन्होंने पुत्री से दामाद और ससुरालवालों से मिलवाने के लिए कहा। आरोप है कि तब से ही बेटी उन्हें अपना दुश्मन मानने लगी। उनसे गालीगलाैज करती। आए दिन मारपीट करती। उन्होंने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया। वर्ष 2021 में ही उसने उनसे मारपीट की। पुलिस ने मेडिकल भी कराया था। बेटी अक्सर स्कूटी से आती है।

घर में ज्वलनशील पदार्थ फेंककर चली जाती है। सितंबर में उसने घर के अंदर ज्वलनशील पदार्थ फेंका था। जिससे पुत्रवधू और पौत्र घायल हुए थे। 27 अक्तूबर की रात घर पर आकर फिर से पथराव किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *