mother and daughter found dead in the house in lakhimpur kheri

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र में अग्गर बुजुर्ग निवासी महिला और उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी के शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि मासूम मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ी थी। पति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

अग्गर बुजुर्ग निवासी अनिल कुमार ने शनिवार सुबह थाना पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी चांदनी उर्फ छोटी देवी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। कमरे में उसकी मासूम बेटी बिट्टा भी मृत मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। महिला का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। बच्ची का शव पास में चारपाई पर पड़ा हुआ था। 

ये भी पढ़ें- युवती की कॉल पर पहुंचे युवक की बिगड़ी हालत: बहन के देवर से है इश्क, मिलने के बहाने बुलाया… फिर मच गया बवाल

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *