मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2027-28 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर को होगी। जिले में इसके लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4815 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा पांच में पढ़ने वाले इन विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है।
परीक्षा प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके सिंह ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी या उनके अभिभावक नवोदय विद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
धर्मसभा इंटर कॉलेज लखीमपुर में सबसे अधिक 604 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं, बीबीएलसी इंटर कॉलेज खमरिया ईसानगर में सबसे कम 298 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें धौरहरा ब्लॉक के 110 और ईसानगर ब्लॉक के 188 अभ्यर्थी हैं।
———–
केंद्रवार अभ्यर्थियों की संख्या
1. धर्मसभा इंटर कॉलेज, लखीमपुर – 604
2. जेपी इंटर कॉलेज, मोहम्मदी – 319
3. कृषक समाज इंटर कॉलेज, गोला – 348
4. जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नकहा – 348
5. पब्लिक इंटर कॉलेज, गोला – 386
6. पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, लखीमपुर – 310
7. द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज, निघासन – 446
8. बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज, पलिया – 284
9. जिला पंचायत इंटर कॉलेज, बिजुआ – 239
10. अबुल कलाम इंटर कॉलेज, लखीमपुर – 338
11. केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज, पसगवां – 302
12. राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज, मितौली – 390
13. जिला पंचायत इंटर कॉलेज, जटपुरवा रमियाबेहड़ – 203
14. बीबीएलसी इंटर कॉलेज, खमरिया ईसानगर – 298 (धौरहरा 110, ईसानगर 188)
