सीपरी बाजार के मसीहागंज निवासी प्रमोद शर्मा एक एडीएम के ड्राइवर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया पैसों की जरूरत होने पर उन्होंने प्रतिष्ठित फाइनेंस कंपनी से गुमनावारा निवासी हर्षित मिश्रा की मदद से 12 दिसंबर 2023 को लोन लिया था।


loader

Lakhs of rupees defrauded from ADM's driver by giving fake NOC

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : amar ujala



विस्तार


लोन जमा कराने के बहाने एडीएम के ड्राइवर से पैसा लेकर फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी उसे डकार गया। कर्मचारी ने ड्राइवर को फर्जी एनओसी भी थमा दी थी। ड्राइवर के खाते से किस्त कटने पर इस खेल का भंडाफोड़ हुआ। कर्मचारी ने दो अन्य लोगों से भी पैसा हड़प लिया। ड्राइवर ने आरोपी के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

सीपरी बाजार के मसीहागंज निवासी प्रमोद शर्मा एक एडीएम के ड्राइवर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया पैसों की जरूरत होने पर उन्होंने प्रतिष्ठित फाइनेंस कंपनी से गुमनावारा निवासी हर्षित मिश्रा की मदद से 12 दिसंबर 2023 को लोन लिया था। हर महीने उनके खाते से किस्त कट रही थी। लोन जल्द खत्म कराने के लिए हर्षित को 3.72 लाख रुपये दिए थे। हर्षित ने यह पैसा कंपनी में जमा नहीं किया। उसे फर्जी एनओसी थमा दी। अगले महीने जब खाते से किस्त कटी तब उनको फर्जीवाड़े का पता लगा। 

हर्षित से बात करने पर वह बहानेबाजी करने लगा। सिजवाहा निवासी महाबल पाल को उसने फर्जी एनओसी थमाकर 3.68 लाख रुपए हड़प लिए। दोनों की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नवाबाद प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें