{“_id”:”670057e215a9febe5900ae09″,”slug”:”lakhs-of-rupees-were-embezzled-from-the-bank-by-tampering-with-the-accounts-orai-news-c-224-1-ori1005-120625-2024-10-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: खातों से छेड़छाड़ कर बैंक में लाखों की गई हेराफेरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कोंच (जालौन)। इंडियन बैंक की मुख्य शाखा में लोगों के खातों में छेड़छाड़ कर लाखों की हेराफेरी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अभी तक केवल चार खाता धारक सामने आए हैं, जिनके खातों से लाखों रुपये निकाले गए हैं। मामला खुलने के बाद बैंक कर्मचारियों से लेकर खाता धारकों में खलबली मची हुई है। शाखा प्रबंधक ने पूरे मामले से विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। इसके बाद जांच टीमें बैंक में डेरा डाल कर खातों को खंगालने में जुटी हैं।

Trending Videos

इंडियन बैंक की मुख्य शाखा के कर्मचारियों की मिलीभगत से बैंक के खाता धारकों के खातों में छेड़छाड़ कर बिना उनकी जानकारी के लाखों रुपये निकाल लिए गए हैं। जब खाता धारकों ने अपने खातों को देखा तो उनके पैरों तले की जमीन निकल गई। खाता धारक संतोष तिवारी ने बताया कि उनके खाते से 28 अगस्त 2024 को 4 लाख 10 हजार रुपये उनकी जानकारी के बिना निकाले गए। इसके अलावा पेंशन धारक उनकी मां कृष्ण देवी के खाते 2 सितंबर 2024 से 6 सितंबर तक लगभग 9 लाख रुपये सात बार में निकाल लिए गए।

कस्बे के मालवीय नगर निवासी दिनेशचंद्र के खाते से 20 सितंबर को 2 लाख रुपये निकाले गए। एक रिटायर्ड लेखपाल के खाते से लगभग 1 लाख 80 हजार रुपया निकाले जाने आदि के मामले अभी तक सामने आए हैं। लोगों का कहना है कि अभी ऐसे कई और खाते हो सकते हैं जिन खातों से भी पैसा निकाला गया हो। माना जा रहा है कि बैंक खातों से की गई हेराफेरी की यह रकम करोड़ों में हो सकती है। मामला उजागर होने के बाद बैंक कर्मचारियों से लेकर खाता धारकों में खलबली मची हुई है। खाता धारकों ने बैंक शाखा प्रबंधक व बैंक के सीजीआरसी पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज करा दीं हैं। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस को भी शिकायत करने जा रहे हैं।

वर्जनमामला संज्ञान में आते ही पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। अभी तक तीन चार खाता धारक सामने आए हैं। उरई के अधिकारियों व झांसी की विजिलेंस टीम ने जांच शुरू कर दी है। जिन खातों में पैसा डाला गया है, उन्हें होल्ड किया जा रहा है। -अमित श्रीवास्तव, मैनेजर इंडियन बैंक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें