{“_id”:”66b6a243dfeb2356800a72c4″,”slug”:”lakhs-stolen-from-two-houses-including-pradhans-brothers-orai-news-c-224-1-ori1001-118289-2024-08-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: प्रधान के भाई सहित दो घरों से लाखों की चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आटा। थाना क्षेत्र के कहटा गांव में चोरों ने प्रधान के भाई सहित दो लोगों के घरों को निशाना बनाते हुए नकदी सहित लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। सुबह जब लोग जागे तो सामान बिखरा देख खलबली मच गई। गांव में दो घटनाओं की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सीओ ने जल्द ही घटना के खुलासे की बात कही है।

Trending Videos

आटा थाना क्षेत्र के कहटा गांव में गुरुवार की रात गांव के ही अनोज राजपूत के घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी तोड़कर उसमें रखे 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। बताया कि कुछ पैसे जॉबकार्ड से निकले थे और कुछ घर खर्च के लिए रखे थे। इसके बाद चोरो ने प्रधान रामकुमार के भाई राजकुमार उर्फ जयसवाल के घर को निशाना बनाया।

राजकुमार के घर में चोर दीवार फांदकर घुस गए। अलमारी तोड़कर उसमें रखे दो लाख रुपये नकद पार कर दिए। राजकुमार ने बताया कि खटपट की आवाज सुनकर वह जाग गया, तो चोर भाग निकले। उसने बताया कि तीन चोरों को उसने देखा। गांव में हुई दो चोरियों से खलबली मच गई। सूचना मिलते ही शुक्रवार की सुबह आटा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुट गई। इसके बाद फॉरेंसिक टीम में मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। वहीं, कालपी सीओ देवेंद्र पचौरी ने का कि जल्द चोरों को पकड़ कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *