पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव क्योरी में शुक्रवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। चोर घर में रखे रुपए, लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और पीतल आदि के बर्तन चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार को तब हुई जब गृहस्वामिनी घर पहुंचीं। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

चोरी की वारदात गांव क्योरी निवासी विमला देवी पत्नी स्व. सत्यनारायण शर्मा के यहां हुई। विमला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनके बच्चे दिल्ली में रहते हैं। वह भी शुक्रवार को मकान का ताला लगाकर रानपुर, अम्बाह गई हुई थीं। शनिवार शाम 4 बजे करीब वह वापस घर लौटीं, तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। विमला देवी के अनुसार, बीती रात चोर छत के रास्ते घर में प्रवेश कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन और अलमारी में रखे रुपए चुराकर ले गए। थाना प्रभारी पिनाहट ने बताया पीड़िता ने घटना की तहरीर दी। मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। घटना की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *