Lakshmi is shot in the stomach and Meera is shot in the shoulder

रियासी में आतंकी हमला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जम्मू के रियासी में आतंकियों द्वारा श्रद्धालुओं से भरी जिस बस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हमला किया था। उस बस में मथुरा के राया निवासी दो महिलाएं लक्ष्मी और मीरा भी सवार थीं। यह दोनों आपस में सगी बहन व जेठानी-देवरानी भी हैं। राया के गांव भैसारा में इनकी ससुराल है। लक्ष्मी के पेट और मीरा के कंधे में गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते गांव में शुभचिंतकों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी पीड़ित परिवार से मुलाकात को पहुंची। इधर, परिवार से कुछ लोग जम्मू के लिए रवाना हो गए।

हमले में राया के गांव भैसारा निवासी लक्ष्मी पत्नी स्वः लक्ष्मण सिंह और उनकी सगी बहन एवं देवरानी मीरा पत्नी रोहित शर्मा घायल हैं। मीरा करीब दस साल से ग्रेटर नोएडा में परिवार के साथ रहती है। वहीं, लक्ष्मी अपने बेटा प्रशांत और बेटी पायल के साथ गांव में ससुर आदि के साथ रहती हैं। 3 जून को लक्ष्मी अपने जेठ और देवर के पास ग्रेटर नोएडा गई थी। वहां से बहन मीरा और काॅलोनी के लोगों के साथ 6 जून को धार्मिक यात्रा पर जम्मू गईं थीं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *