ललितपुर। कंपनी बाग (चंद्रशेखर पार्क) को व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र बनाने के बजाय उसका ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्वरूप सुरक्षित रखने की मांग उठी है। इस संबंध में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पार्क के प्रस्तावित विकास कार्यों पर पुनर्विचार करने की मांग की।

ज्ञापन में पीपीपी मॉडल के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करने, टेंडर और अनुबंध की शर्तें सार्वजनिक करने तथा किसी भी व्यावसायिक गतिविधि से पहले जनमत लेने की मांग की गई। साथ ही वर्षों से बंद पड़ी पार्क की जिम को चालू कराने और योग, व्यायाम व बच्चों की गतिविधियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि कंपनी बाग शहर की ऐतिहासिक धरोहर और जनभावनाओं से जुड़ा स्थल है। इसका विकास जनहित और पारदर्शिता को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। इस दौरान हरी बाबू शर्मा, बसु जैन, सजल जैन, अरविंद जैन, मुकेश साहू, हरिनारायण पाराशर, राहुल नामदेव और हरपाल सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें