अशोक तिवारी, ललितपुर
Published by: आकाश दुबे

Updated Mon, 09 Sep 2024 05:54 PM IST

युवा किसान निशांत ने 2016 में इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग की। कंपनियों में जॉब के तमाम ऑफर मिले, लेकिन नौकरी न करके उन्होंने आधुनिक खेती को अपनाया। इसमें वो कामयाब भी हुए।


Lalitpur s young engineer farmer become inspiration for others by farming in modern way

स्मार्ट खेती
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


देशभर में खेती-किसानी स्मार्ट तरीके से होने लगी है। इसका फायदा भी किसानों को मिल रहा है। ललितपुर के छोटे से गांव मसौरा कलां के रहने वाले इलेक्ट्रिकल इंजीनियर निशांत तिवारी भी कुछ इसी तरह से खेती के जरिये कमाई कर रहे हैं। वह एक एकड़ में बने पॉली हाउस और एक एकड़ खेत में स्वीट कॉर्न, रंगीन गोभी, बोक चॉय, ब्रोकली, स्टेविया, बीजरहित खीरा उगाकर प्रतिवर्ष मुनाफे के तौर पर तकरीबन 9 से 10 लाख रुपये की कमाई कर रहे है।

Trending Videos

शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर छोटे से गांव मसौरा कलां निवासी निशांत तिवारी ने भोपाल की राजीव गांधी यूनिवर्सिटी से वर्ष 2016 में इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग की। कंपनियों में जॉब के तमाम ऑफर मिले। लेकिन नौकरी न करके उन्होंने आधुनिक खेती को अपनाया। इसके लिए उद्यान विभाग की एकीकृत बागवानी मिशन का लाभ लेकर एक एकड़ में पॉली हाउस निर्मित कराया और वर्ष 2019 में खेती शुरू की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *