– मऊरानीपुर के नौ और सदर तहसील के एक गांव को किया चिह्नित, अधिग्रहण की तैयारियां शुरू

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए झांसी जिले के 10 गांवों की जमीन ली जाएगी। जमीन चिह्नित करने का काम कर लिया गया है। ली जाने वाली जमीन के रकबे के आकलन के साथ अधिग्रहण की तैयारियां भी शुरू कर दीं गईं हैं।

बांदा की केन और झांसी से होकर बहने वाली बेतवा नदी को आपस में लिंक किया जा रहा है। इस परियोजना की कैनाल बनाने के लिए झांसी जनपद के 10 गांवों की जमीन लेने की योजना है। इनमें मऊरानीपुर तहसील के नौ गांव बघौरा, बौडा, पठगुवां, मगरवारा, बंगराधवा, घुराट, लुहरगांवभाट, बमननेगुवां व सकरार शामिल हैं।

इसके अलावा झांसी सदर तहसील के ग्राम घुघवा की भी जमीन ली जानी है। प्रशासन की ओर से इसका खाका तैयार कर लिया गया है। जमीन के अधिग्रहण की शुरुआती कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

वर्जन

केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए जनपद के मऊरानीपुर और सदर तहसील के 10 गांवों की जमीन ली जानी है। इसे लेकर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। – वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)

इन परियोजनाओं के लिए ली गई जमीन

– गरौठा तहसील में डिफेंस कॉरिडोर के लिए 1034 हेक्टेअर जमीन ली जा चुकी है।

– बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए झांसी सदर तहसील के 33 गांवों की 22 हजार हेक्टेअर से अधिक जमीन ली जा रही है।

– नई झांसी के विकास के लिए ग्वालियर रोड पर झांसी विकास प्राधिकरण एक हजार एकड़ से अधिक जमीन ले रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *