संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Mon, 28 Oct 2024 04:11 AM IST

Laying the foundation stone of 28 development works



लखनऊ। लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट से विधायक ओपी श्रीवास्तव ने रविवार क्षेत्र में 28 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग, पार्कों का सुंदरीकरण होगा। विधायक ने बताया कि 10 जुलाई 2024 को रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के 74वें जन्मदिन पर क्षेत्र में 74 विकास कार्य करवाने का संकल्प लिया था। इसका दीपावली पर पहले चरण का शुभारंभ हो रहा है। इस दौरान सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, ओएसडी पुष्कर शुक्ला, भाजपा लखनऊ महानगर के महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *