{“_id”:”6971c2a968e3656dc60e0eee”,”slug”:”unopposed-election-for-land-development-bank-chairman-in-aligarh-2026-01-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”LDB: अलीगढ़ में निर्विरोध निर्वाचन तय, जवां में तीन प्रस्तावकों के अपहरण का शोर, शाखा में धक्का-मुक्की”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अलीगढ़ जिले में एलडीबी के सात चेयरमैन पद हैं, जिन पर पहले से सत्ताधारी भाजपा काबिज है। इस बार भी भाजपा ने सातों पदों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए थे। मगर भाजपा की गुटबाजी के बीच दो दिन बाद जवां पर प्रत्याशी बदला गया था, उसी दिन से जवां पर रस्साकशी बनी हुई थी।
जवां भूमि विका बैंक चेयरमैन के लिए नामांकन करतीं राधा शर्मा – फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक लि. के शाखा चेयरमैन के सातों पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अलीगढ़ के जवां में भाजपा की गुटबाजी उभरकर सामने आई है। शाम होते होते वहां भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। इस तरह इन सातों की औपचारिक घोषणा नामांकन वापसी की तय समय सीमा के बाद आज होगी।
Trending Videos
अलीगढ़ जिले में एलडीबी के सात चेयरमैन पद हैं, जिन पर पहले से सत्ताधारी भाजपा काबिज है। इस बार भी भाजपा ने सातों पदों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए थे। मगर भाजपा की गुटबाजी के बीच दो दिन बाद जवां पर प्रत्याशी बदला गया था, उसी दिन से जवां पर रस्साकशी बनी हुई थी। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के दिन जवां पर चार नामांकन आए। बाकी पर एक एक नामांकन ही आए थे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद जवां पर तीन नामांकन खारिज कर दिए गए। इस तरह सभी सातों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अब बृहस्पतिवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होगी। सहायक निबंधक सहकारिता नागेंद्र पाल सिंह के अनुसार एलडीबी की जिले में सात शाखाएं हैं। सातों के चेयरमैन पदों पर एक एक नामांकन रहने के चलते निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।