यूपी के बहराइच में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे घर में खेल रहे बालक को तेंदुआ उठा ले गया। बालक को अपना निवाला बना लिया। हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। घटना कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली वनरेंज के भैंसाही गांव की है।
Trending Videos

भैंसाही निवासी पांच वर्षीय बालक विक्की शाम को घर के आंगन में खेल रहा था। घर के अन्य परिजन दूसरे कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने दस्तक दी। तेंदुए ने विक्की पर हमला कर दिया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तेंदुआ विक्की को गले से दबोच कर खेतों की ओर भाग गया।
यह भी पढ़ेंः- UP News: महिला से दुष्कर्म और हत्या करने वाले निकले सगे भाई, एक धरा गया… दूसरे पर एक लाख का इनाम घोषित
बालक की चीख सुनकर परिजन पीछे दौड़े। ग्रामीणों ने भी हांका लगाया। परिजनों के शोर मचाने और पीछा करने पर तेंदुआ विक्की को गांव किनारे बाग में छोड़कर भाग गया। लेकिन, चेहरे और गले पर गंभीर घाव होने से विक्की की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।