
पकड़ा गया तेंदुआ।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
बलरामपुर के महराजगंज तराई के लालनगर सिपहिया में शुक्रवार की दोपहर में पहुंचा तेंदुआ शनिवार की सुबह पिंजड़े में कैद हो गया। तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने गांव के बाहर पिंजड़ा लगाया था।
बेलवा गांव में चार दिन पहले आदमखोर तेंदुआ पकड़े जाने के बाद दूसरे तेंदुआ की दस्तक से लोग दहशत में आ गए थे। शुक्रवार को ही वन विभाग के विशेषज्ञ आरके सिंह टीम के साथ पूरी रात लगे रहे। ग्रामीण भी मुस्तैद रहे। तेंदुआ को पकड़ने का जाल बिछाया। सुबह तक तेंदुआ गिरफ्त में आ गया।
ये भी पढ़ें – राम मंदिर: अभी विराजमान रामलला को केंद्रित करके ही होंगे अनुष्ठान, जानिए किस मूर्ति की होगी प्राण प्रतिष्ठा
ये भी पढ़ें – Vinod Upadhyay: माफिया डॉन श्रीप्रकाश के नक्शेकदम पर चलकर विनोद का भी हुआ वही अंजाम, यहां पढ़ें पूरी कहानी
पिंजड़े में तेंदुआ काफी बेचैन रहा और घंटे भर में 14 बार दहाड़ कर छलांग लगाता रहा। पिंजड़े की सलाखों से टकराकर चोटिल हो गया। वन विभाग की टीम उसे भी जनकपुर रेंज ले गई है। पहले से ही जनकपुर रेंज दफ्तर में बेलवा में पकड़ा गया तेंदुआ रखा गया है। अब दोनों तेंदुओं को चिड़ियाघर गोरखपुर या लखनऊ भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
डीएफओ डा. एम सेम्मारन का कहना है दोनों तेंदुए पकड़ लिए गए हैं। शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। निर्देश मिलने पर चिड़ियाघर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी भी टीमें प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगी।