आगरा। स्वास्थ्य विभाग की टीम कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करने के लिए घर-घर जाएगी। स्क्रीनिंग करने के बाद संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जाएगी। बीमारी की पुष्टि होने के बाद इलाज कराया जाएगा। यह अभियान 9 से 23 मार्च तक चलेगा।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के 4905 टीमें लगाई हैं। ये शहर और देहात में घर-घर जाएंगी। दो साल से अधिक उम्र के बच्चों और लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी। लक्षण मिलने पर मरीजों की जांच कराई जाएगी। लोगों से भी अपील है कि वे अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग छुआछूत से नहीं होता है। मल्टी ड्रग थेरेपी (एमडीटी) से यह रोग पूरी तरह से ठीक हो जाता है।
कुष्ठ रोग के लक्षण
– त्वचा के रंग में परिवर्तन होना, सुन्नपन होना।
– त्वचा चमकीली होना और तैलीय होना।
– आंखों को बंद करने में दिक्कत और उसमें पानी आना।
– भौंह के बाल गिरना, हाथों में घाव, दर्द रहित घाव होना, हथेली पर छाले।
