License to fly from Aligarh Airport

अलीगढ़ हवाई अड्डा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अलीगढ़ शहरवासियों का धनीपुर स्थित अलीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरने का सपना नए साल में पूरा होने जा रहा है। नव वर्ष के पहले दिन ही उड़ान भरने के लिए लाइसेंस जारी हो गया है। फिलहाल यहां से 19 सीटर विमान का संचालन शुरू करने की तैयारी है। शहर कारोबारियों को इसका लाभ मिलेगा। 

 केंद्र सरकार की उड़ान स्कीम के तहत प्रदेश के अलीगढ़ समेत छह जिलों में हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है।  इसके निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दी गई थी। इसमें भूमि अधिग्रहण के साथ ही निर्माण कार्य भी शामिल रहे। करीब डेढ़ साल पहले इसका निर्माण पूरा कर लिया गया। इसके बाद सरकार की ओर से डीजीसीए में लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया। इस पर डीजीसीए की टीम ने यहां पर सबसे पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। इसमें कुछ आपत्तियां सामने आईं। इसके बाद उड़ान को लेकर डीजीसीए की टीम ने दोबारा से दौरा किया। इसमें पूरे परिसर का निरीक्षण किया। अब शासन स्तर से से इस रिपोर्ट के आधार पर लाइसेंस जारी कर दिया गया है।

दूसरे चरण में 90 सीटर विमान उड़ेंगे

दूसरे चरण में यहां से 90 सीटर विमानों के जरिये दूसरे शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू की जानी है। यहां एयरबस-320 एवं बोइंग-737 जैसे सबसे बड़े विमान भी उतर सकेंगे। इस एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जा रहा है। पांच किमी लंबा रनवे भी तैयार हो रहा है। रनवे के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 675 एकड़ भूमि की मांग की है। इसमें से करीब 300 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है, जबकि 376 एकड़ भूमि का और अधिग्रहण किया जा रहा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें