
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में शौहर का कत्ल कराने वाली बीवी व उसके आशिक को अपर जिला जज प्रथम राजेश चौधरी ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। युवती पर पांच हजार जबकि आशिक पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। कर्नलगंज निवासी मिर्जा दानिश अहमद का निकाह कौशांबी के कढ़ा निवासी सबा से हुआ था। सबा आशिक फहद को भाई बताकर अक्सर घर बुलाती थी, जिसे लेकर झगड़े होते थे।
शादी के छह माह बाद ही सबा ने बेकनगंज के नादिर बाग निवासी प्रेमी फहद के साथ मिलकर दानिश की हत्या की साजिश रची। चार किशोरों को हत्या की सुपारी दी। 14 अप्रैल 2013 को फहद पुताई का काम दिलाने के बहाने दानिश को साथ ले गया और चार किशोरों की मदद से हत्या करवा दी। किशोरों ने दानिश को बेकनगंज चौराहे पर गोली मार दी थी। दानिश के मामा मिर्जा नादिर हुसैन ने चमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
